Mobile Phone Asli Hai Ya Nakli Kaise Pata Kare

Mobile Phone Asli Hai Ya Nakli Kaise Pata Kare

Posted by

Mobile Phone Asli Hai Ya Nakli Kaise Pata Kare

Mobile Phone Asli Hai Ya Nakli Kaise Pata Kare

Mobile Phone Asli Hai Ya Nakli Kaise Pata Kare: India Mobile Phone का दुनिया में सबसे बड़ा Market बन गया है। India में हर महीने जितने फोन Launch हो रहे हैं शायद ही किसी दूसरे देश में लॉन्च हो रहे होंगे। इंडिया में Mobile Phone की बिक्री Offline और Online दोनों तरह से होती है!

लेकिन आज के समय में कई बार ऐसा भी होता है जब किसी के हाथ में नकली या चोरी का फ़ोन पहुंच जाता है और उसे इस बात का पता तक नहीं चलता आज की इस रिपोर्ट में हम आपको असली और नकली स्मार्टफोन के बारे में पता लगाने का तरीका बताने जा रहे है !

जानिए आपका मोबाइल फ़ोन असली है या नकली !

डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्यूनिकेशन ने एक ऐसा तरीका निकाला है जिस की मदद से लोग आसानी से अपने मोबाइल के बारे में जानकारी हासिल कर सकते है अगर आप भी अपने फोन की पहचान करना चाहते हैं की आपका फ़ोन असली है या नकली, तो आप एक मैसेज के द्वारा जानकारी हासिल कर सकते है !

पहला तरीका यह है कि आप https://ceir.gov.in/Device/CeirIMEIVerification.jsp पर जाकर Mobile Number, OTP और IMEI नंबर डालकर अपने फोन को चेक कर सकते हैं।

दूसरा तरीका मैसेज वाला है। आप अपने फोन में KYM लिखकर स्पेस दें और इसके बाद 15 डिजिट वाला IMEI नंबर दर्ज कर 14422 पर सेंड कर दें।

SMS Send करने के बाद आपके पास एक मैजेस आएगा जिसमें फोन की कंपनी के नाम के साथ कई अन्य जानकारी होगी। यदि मैसेज में IMEI IS VALID लिख हुआ आ रहा है तो आपका फोन असली है चोरी का नहीं है।

Message के अलावा आप KYM – Know Your Mobile एप्लीकेशन का इस्तेमाल कर फोन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस Application से आपके फोन की पूरी जानकारी आपको मिल जाएगी अगर इस जानकारी में आपके फोन का IMEI No नहीं दिखाता है और Block लिखकर आ रहा है तो समझ जाएं की आपका फोन असली नहीं है मतबल आपका फ़ोन नकली है !

हो सकता है आपको अपने डिवाइस का IMEI नंबर नहीं पता है, तो आप *#06# डायल करें। यदि फोन में दो नंबर है तो दो IMEI नंबर आएंगे। आप किसी भी एक IMEI से मैसेज सेंड करके मोबाइल फ़ोन की जानकारी हासिल कर सकते हैंं। आप अपने मोबाईल का IMEI Number बॉक्स पर भी देख सकते है !


Other Posts:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *